3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, संजू सैमसन ने बचा ली लाज, खेली यादगार पारी

India vs West Indies Super 8 Highlights: कोलकाता में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

2 min read
Google source verification
Sanju Samson

संजू सैमसन (फोटो- IANS)

India vs West Indies: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता ने इडेन गार्डेंस में रविवार को खेले गए इस वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। 196 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा।

संजू के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। अभिषेक शर्मा, जो वर्ल्ड कप से पहले गदर मचा रहे थे, सिर्फ 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन ही बना सके, जबकि हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने कुछ देर पिच पर समय बिताया, लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा रहा जो शुरुआत से लेकर अंत तक क्रीज पर डटा रहा। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली।

संजू ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। जब-जब जरूरत पड़ी, संजू सैमसन ने बड़े शॉट लगाए और जब जरूरत हुई, स्ट्राइक रोटेट की। भारतीय टीम की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन का रहा।

वेस्टइंडीज को मिली अच्छी शुरुआत

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान शाई होप और रॉस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई, जब उन्होंने शाई होप को बोल्ड किया।

इसके बाद सिमरन हेटमायर ने आते ही तूफानी बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन वह 12 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी दौरान रोवमैन पॉवेल को भी जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। पॉवेल ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। आखिर में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 195 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

अकेले वेस्टइंडीज पर भारी पड़े संजू

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। अभिषेक शर्मा 10, ईशान किशन 10 और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया की जीत की उम्मीद जगाई। आखिर में संजू सैमसन ने शिवम दुबे के साथ मिलकर बचा हुआ काम पूरा किया और भारत को 19.2 ओवर में जीत दिला दी।