नई दिल्ली। इंडिया-ए इन दिनों वेस्टइंडीज-ए के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन गुरुवार को इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ अच्छी वापसी की। मोहम्मर सिराज (चार विकेट) और रजनीश गुरबानी (तीन विकेट) के दम पर इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए को दूसरी पारी में 210 रनों पर ही समेट दिया और दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं।