4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द. अफ्रीका दौरे के लिए वन-डे की टीम इंडिया घोषित: जाधव और शार्दुल की वापसी

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं केदार जाधव को भी मौका दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 23 Dec 2017, 10:51 PM IST

team india

मुंबई. श्रीलंका के खिलाफ इसी साल अगस्त में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की शनिवार को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं चोटिल बल्लेबाज केदार जाधव को भी मौका दिया गया है। जबकि केएल. राहुल को टी-२० में शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव टीम में स्थान नहीं पा सके।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन , अजिंक्य रहाणे , श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर।

अश्विन और जडेजा को मौका नहीं
इनके अलावा स्टार स्पिनर जोड़ी आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा को नहीं चुना गया। भारतीय टीम 27 दिसंबर को अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर टीम की सूची जारी की है। चयनकर्ताओं ने टेस्ट की तरह वनडे में भी 17 सदस्यीय टीम चुनी है। श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रखा गया है वहीं अक्षर पटेल टीम में स्थान बनाने में सफल रहे। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा किसी चैलेंज से कम नहीं होगा। इसका मुख्य कारण अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचें हैं। वहां पर कोहली एण्ड पार्टी की कड़ी परीक्षा होगी। हालांकि टीम इंडिया का क्रिकेट के तीनों ही प्रारूपों में प्रदर्शन शानदार रहा है। टेस्ट विराट के नेतृत्व में में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया वहीं एकदिवसीय और टी-२० में भारतीय टीम लाजवाब खेल दिखाया। विश्व क्रिकेट में अहम स्थान रखने वाली टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से यह बता दिया कि वह आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिए सावधान हो जाएं।