4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: शार्दुल ठाकुर समेत इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को बाहर करेगा दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली की टीम मिनी ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। 15 नवंबर की समय सीमा से पहले शार्दुल ठाकुर, श्रीकर भरत और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट सहित पांच खिलाड़ियों को रिलीज करने की तैयारी में है।

2 min read
Google source verification
dc.png

IPL 2023 Delhi capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का ऑक्शन 16 दिसम्बर को होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमों को खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखने या रिलीज करने की डेड लाइन 15 नवंबर रखी गई है। ऐसे में 15 नवंबर से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इसमें भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को नीलामी में 10 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा था। ठाकुर ने आईपीएल 2022 में खेले गए 14 मैच में कुल 5 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10 रन प्रति ओवर की थी। शार्दुल ठाकुर बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाये थे। शार्दुल ने 10.81 के साधारण औसत और 137.93 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने दिल्ली के लिए इस साल सिर्फ दो मुक़ाबले खेले थे। सीफर्ट विकेट कीपर हैं और दिल्ली के पास कीपर के रूप में कप्तान ऋषभ पंत हैं।

इसके अलावा मनदीप सिंह और आंध्र के सलामी बल्लेबाज अश्विन हेब्बार को भी दिल्ली की टीम छोड़ सकती है। मनदीप सिंह को तीन मैच खेलने का मौका मिला और वह कुल 18 रन बना पाए। 2021 में भी मनदीप को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आंध्र प्रदेश के अश्विन हेब्बर को इस साल दिल्ली के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है।

पिछले सत्र में एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ बरकरार रखने की तैयारी में है। दिल्ली की टीम 2022 सत्र में 10 टीम में पांचवें स्थान पर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में प्ले ऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

Story Loader