4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित-विराट के नाम है टी20 वर्ल्डकप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज कर सकता है ध्वस्त

जोस बटलर इस टूर्नामेंट में 208 रन बना लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, जबकि विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 280 रन की जरूरत होगी।

2 min read
Google source verification
Rohit Sharma and virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- IANS)

Most Runs in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप का 10वां संस्करण भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। चलिए जानते हैं टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किसके नाम है। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 55 मुकाबलों के बाद एक चैंपियन का फैसला होगा। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और अब तक इसके 9 संस्करण खेले जा चुके हैं।

इस टूर्नामेंट के इतिहास में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम ऐसे बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो इस बार कई बल्लेबाजों के निशाने पर होंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली ने 2012 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और 35 मुकाबलों में 58.72 की औसत से 1292 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 का रहा, जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली ही हैं। उन्होंने इस दौरान 35 छक्के भी लगाए।

दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा

वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने 2024 में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था, टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 1220 रन बनाए हैं और उनका औसत 34.85 का रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित, विराट से आगे हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133 का है। रोहित शर्मा के नाम 12 अर्धशतक और 50 छक्के दर्ज हैं।

इसके बाद इस सूची में श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम आता है, हालांकि वह अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अगर मौजूदा खिलाड़ियों में कोई रोहित और विराट के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है, तो वह हैं इंग्लैंड के जोस बटलर। बटलर भी 2012 से लगातार टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनके नाम अब तक 5 अर्धशतक और 43 छक्के दर्ज हैं, जबकि उनका औसत 42.20 का रहा है।

अगर जोस बटलर इस टूर्नामेंट में करीब 208 रन बना लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, जबकि विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 280 रन की जरूरत होगी। अगर इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करती है, तो बटलर को कम से कम 7 मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

सूर्यकुमार यादव काफी दूर

इस सूची में डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन वह भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद क्रिस गेल, तिलकरत्ने दिलशान, शाकिब अल हसन, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं। वहीं क्लिंटन डी कॉक के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 653 रन दर्ज हैं, जिनके लिए शीर्ष रिकॉर्ड तक पहुंचना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल 578 रन बना चुके हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 480 रन दर्ज हैं।

Story Loader