4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: कड़ाके की ठंड में आज भिड़ेगे भारत और अफगानिस्तान, जानें मौसम और पिच का हाल

IND vs AFG: आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है। इससे अच्छा उछाल और गति मिलने के कारण गेंद अच्छी तरह से बैट पर आती है और बड़े शॉट खेलना आसान होता है। यहां दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

2 min read
Google source verification
india_vs_afg.jpg

India vs Afghanistan T20 Pitch and Weather Forecast Today: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का का पहला मुक़ाबला आज यानि 11 जनवरी को खेला जाएगा। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। यह जून में वेस्ट इंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं मोहाली के मौसम और पिच का हाल।

मोहाली के मौसम का हाल -
देश के इस हिस्से में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है और पहाड़ों के नजदीक होने के कारण मोहाली का मौसम वैसे ही काफी ठंडा रहता है। पिछले कुछ दिनों में यहां ओस का इतना प्रभाव तो नजर नहीं आया है लेकिन ये तय है कि शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में घास पर ओस की मौजूदगी जरूर नजर आने वाली है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, ठंड और ओस का प्रभाव भी बढ़ेगा। दिन में आज मोहाली में हल्की धूप जरूर रहेगी लेकिन शाम बहुत ठंडी रहने वाली है। 11 जनवरी को मोहाली का मौसम काफी सर्द रहने वाला है। यहां दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच में बारिश के कारण कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

कैसी रहेगी एस बिन्द्रा स्टेडियम की पिच -
आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है। इससे अच्छा उछाल और गति मिलने के कारण गेंद अच्छी तरह से बैट पर आती है और बड़े शॉट खेलना आसान होता है। इस स्टेडियम का आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे चौकों और छक्कों की बौछार देखने को मिल सकती है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाज नमी का फायदा उठा सकते हैं। ओस भी इस मैदान पर एक अहम भूमिका निभा सकती है।

मैदान का टी20 रिकॉर्ड -
इस मैदान पर अब तक सिर्फ अंतरराष्ट्रीय 6 टी20 मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 4 मैच खेले हैं और इन चार मुकाबलों में से तीन मैचों में उसे जीत हासिल हुई है। वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मैदान में आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन रहा है। भारतीय टीम का यहां उच्चतम स्कोर 211/4 रन रहा है। यहां न्यूनतम स्कोर 149 रन है। यह दक्षिण अफ्रीका ने 2019 में भारत के खिलाफ बनाया था।