4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AUS, 1st LIVE: भारत की मजबूत शुरुआत, दूसरे दिन चायकाल तक भारत बनाए 84 रन, ऑस्ट्रेलिया पर 130 रन की हुई बढ़त

इस मैच की लाइव कवरेज, स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में आप इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें। भारत के ल‍िए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) के फ़ाइनल की रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम है।

less than 1 minute read
Google source verification

India vs Australia, Day 2, 1st Test Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। भारत को 150 रन पर ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मात्र 104 रन पर समाप्त हो गई है। दूसरी पारी में भारत ने चायकाल तक 84 रन बना लिए है।

प्रमुख घटनाएँ

2025-01-28 03:57:09 pm

2024-11-23 12:45:10 pm

2024-11-23 12:42:34 pm

IND vs AUS: चायकाल तक भारत ने बनाए 84 रन

 

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 42 रन और केएल राहुल 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 130 रन की बढ़त हो चुकी है।

2024-11-23 11:57:40 am

IND vs AUS: जायसवाल और राहुल ने जोड़े 50 रन

 

IND vs AUS Day 2, Live Score UPDATE: दूसरी पारी में भारतीय टीम के 50 रन पूरे हो चुके हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल 24 और जायसवाल 33 रन पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम की कुल लीड 110 रनों की हो चुकी है।

2024-11-23 11:11:07 am

IND vs AUS: भारत की सधी शुरुआत, पहले विकेट के लिए जोड़े 27 रन 

IND vs AUS Day 2, Session 2, Live Score भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी की है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले विकेट के लिए अबतक 27 रन जोड़ चुके हैं। जायसवाल 14 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं। इसी के साथ भारत ने 73 रनों की बढ़त बना ली है।

2024-11-23 10:34:08 am

IND vs AUS: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे हैं।