
India vs Australia test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुक़ाबला कल नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA) में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के माध्यम से भारत के लिए बहुत अहम है। अगर भारत इस सीरीज में दो से अधिक मैच अपने नाम करते हुए सीरीज जीत जाता है तो वह डबल्यूटीसी के फ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया 4-0 के अंतर से हार जाता है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग -
IND vs AUS 1st Test: कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी के बीच खेला जाएगा।
IND vs AUS 1st Test: कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA में खेला जाएगा।
IND vs AUS 1st Test: कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 9.00 बजे किया जाएगा।
IND vs AUS 1st Test: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा पहला टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
IND vs AUS 1st Test: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।
IND vs AUS 1st Test: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
Published on:
08 Feb 2023 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
