IND vs BAN: बांग्लादेश के लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक चार वनडे सीरीज खेली गई हैं। जिनमें से तीन में भारत और एक बांग्लादेश ने जीती है। भारत के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज कुलदीप सेन डेब्यू कर रहे हैं।
India vs Bangladesh Mirpur ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक चार वनडे सीरीज खेली गई हैं। जिनमें से तीन में भारत और एक बांग्लादेश ने जीती है।
भारत के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज कुलदीप सेन डेब्यू कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले कुलदीप ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप सेन के पिता बाल काटने का काम करते थे। कुलदीप ने मुश्किल हालातों में संघर्ष करके भारतीय टीम तक का सफर तय किया है।
बता दें आखिरी बार भारत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 7 साल पहले 2015 में बांग्लादेश से वनडे सीरीज हारा था। ऐसे में क्या बांग्लादेश एक बार फिर उलटेफर करते हुए इतिहास दोहरा सकती है। बांग्लादेश ने भारत में वनडे सीरीज नहीं खेली है। ओवरऑल वनडे मैचों की बात करें, तो इसमें भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 वनडे मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने 30 में जीत दर्ज की, जबकि 5 में उसे हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।
बांग्लादेशः लिटन दास (कप्तान), एनामुल हक, नजमुल हुसैन संतो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।