क्रिकेट

IND vs ENG: दूसरे सेशन में इंग्लैंड की जोरदार वापसी, चायकाल तक भारत के 147 पर गिराए तीन विकेट, केएल-यशस्वी के बाद गिल भी आउट

भारत ने चायकाल तक तीन इव्क्केत खोकर 149 रन बना लिए हैं।भारत को दूसरे सेशन में तीन झटके लगे हैं। कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवा और केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं।

2 min read
Jul 23, 2025
शुभमन गिल को आउट करने के बाद जश्न मनाते बेन स्टोक्स (photo - espncricinfo)

England vs India, Manchester Test Day 1 Tea: इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। भारत ने चायकाल तक तीन विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आठ गेंद पर तीन और साई सुदर्शन 77 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले सेशन में भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोये 78 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे सेशन में उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए 26 ओवर में मात्र 71 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। भारत राहुल, जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के विकेट गंवा चुका है। अंतिम सत्र में अब बड़ी जिम्मेदारी साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के ऊपर होगी।

भोजनकाल के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी ने अभी स्कोर में 16 रन जोड़े थे कि क्रिस वोक्स ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे केएल राहुल को जैक क्रॉली के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल ने 98 गेंदों में चार चौकों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड को दूसरी सफलता लियाम डॉसन ने जायसवाल का विकेट झटकर कर दिलाई। जायवाल ने 107 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाये।

इंग्लैंड को तीसरी सफलता कप्तान बेन स्टोक्स ने दिलाई जिन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पगबाधा आउट किया। गिल को गुड लेंथ गेंद को छोड़ने के प्रयास में गेंद पैड पर लगी थी और टीवी अंपायर ने देखा कि गेंद मिडिल स्टंप को जाकर टकराती और गिल को वापस जाना होगा पवेलियन। स्टोक्स ने इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। गिल ने 23 गेंदों पर 12 रन में एक चौका लगाया। चायकाल के समय साई सुदर्शन (नाबाद 26) और ऋषभ पंत (नाबाद 3) क्रीज पर हैं।

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की भारतीय सलामी जोड़ी ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लंच के समय तक भारत ने 26 ओवर में बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिए थे।

Also Read
View All

अगली खबर