4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs IRE: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्रसिद्ध कृष्ण और रिंकू सिंह ने किया डेब्यू

बहरत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज में भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। बुमराह करीब एक साल बाद टीम में लौटे हैं। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। इस मैच में रिंकू सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए डेब्यू किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ireland_india_match.png

India vs Ireland 1st T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज डबलिन के द विलेज मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान बुमराह कप्तानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रिंकू सिंह ने डेब्यू किया है।

बुमराह करीब एक साल बाद टीम में लौटे हैं। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। बुमराह के लिए यह सीरीज एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप के लिए उनकी फिटनेस की परीक्षा होगी। इसके अलावा इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भी सबकी नज़रें रहेंगी। सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन टी20 में कुछ खास नहीं कर पाये थे। ऐसे में इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें होंगी। उनके पास एशिया कप के साथ-साथ विश्व कप टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अच्छा अवसर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 -
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, बेंजामिन व्हाइट।

Story Loader