क्रिकेट

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज, जानें कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मैच

IND vs NZ When and where to watch: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read

India vs New Zealand 1st T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के बाद अब भारतीय टीम अब टी20 सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में युवा टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के हाथों में है। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुक़ाबला -

IND vs NZ 1st T20: कब होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 27 जनवरी यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

IND vs NZ 1st T20: कहां होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

IND vs NZ 1st T20: कब शुरू होगा भारत और न्यूज़ीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूज़ीलैंड का टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7.00 बजे होगा।

IND vs NZ 1st T20: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

IND vs NZ 1st T20: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।

IND vs NZ 1st T20: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 -
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी।

Published on:
27 Jan 2023 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर