क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, केएल राहुल की वापसी, श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर

भारत ने इस मैच में दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नहीं खेल रहे हैं। उन्हें पीठ पर हल्की चोट लगी है। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम में वापसी की है। इसके अलावा मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम स्वे बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

less than 1 minute read

Asia Cup 2023, India vs Pakistan: एशिया कप के सुपर 4 का चौथा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुक़ाबला है। इससे पहले कैंडी में खेला गया मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

भारत ने इस मैच में दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नहीं खेल रहे हैं। उन्हें पीठ पर हल्की चोट लगी है। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम में वापसी की है। इसके अलावा मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम स्वे बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान पहले ही कर दिया है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव किया गया है। पाकिस्तान ने स्पिनर मोहम्मद नवाज के स्थान पर ऑलराउंडर तेज गेंदबाज फहीम अशरफ को मौका दिया है। कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले मुक़ाबले में भारत तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नज़र आया था। इसको देखते हुए पाकिस्तान इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा। कैंडी में सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों ने झटके थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Published on:
10 Sept 2023 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर