
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023 Live Streaming: श्रीलंका में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप 2023 के ग्रुप बी का 12वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में यश ढुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। भारत पिछले पांच मैचों से विजय रथ पर सवार है और वह पाकिस्तान को हराकर अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा।
भारत के पास साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, निशांत और हर्षित राणा जैसे बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम को पिछले दो मैचों में जीत मिली है और वह भारत को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। टीम के कप्तान हैरिस, कामरान गुलाम, फरहान, आयुब ने पिछले मैच में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे। तो ऑफ स्पिनर कासिम अकरम ने पिछले मैच में 26 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे।
यह इमर्जिंग एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में 13 से 23 जुलाई तक खेला जा रहा है। आठ एशियाई देशों के बीच खेला जा रहा यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। भारतीय ए टीम को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है।
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023: कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 19 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023: कहां होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा।
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023: कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस 1.30 बजे होगा।
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और पाकिस्तान का यह मैच के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।
India Vs Pakistan Emerging Asia Cup 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
Published on:
19 Jul 2023 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
