नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर सोनी टेन टेलीविजन चैनल ने एक प्रोमो तैयार किया है। जिसमें 25 सालों का हिसाब मांगा जा रहा है। इस प्रोमों में टीवी स्क्रीन के टूटने से लेकर मूंछ के कटने तक की बात की गई है। प्रोमो के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर पिछले 25 सालों के प्रदर्शन को बताने की कोशिश की गई है।
क्या है इस प्रोमों में
यह प्रोमो शुरू होता है टूटे हुए टीवी स्क्रीन से। इसके बाद एक अखबार का बंडल आता है, जिसमें सबसे ऊपर के अखबार की हेडलाइन यह बता रही है कि अफ्रीका ने भारत को हरा दिया है। इसके बाद सैलून में बैठे भारतीय क्रिकेट प्रशंसक मूंछें कट जाती हैं। टीवी सेट बंद हो जाते हैं। इसके बाद नजारा बदलता है और विराट की टीम दिखती है। विराट बिग्रेट में आग नजर आती है। फिर प्रोमो की कैच लाइन आती है- हिसाब 25 साल का।
25 साल बाद इतिहास रचने का मौका
साल 1992 में दक्षिण अफ्रीका में जब रंगभेद की नीति समाप्त हुआ था, तब उसके बाद भारत समेत दुनिया के अन्य देश अफ्रीकी सरजमीं पर क्रिकेट खेलने पहुंचे। रंगभेद की नीति समाप्त होने के बाद अफ्रीका जा कर क्रिकेट खेलने वाली सबसे पहली टीम भी भारत की ही थी। लेकिन 1992 से लेकर अबतक 25 सालों में भारत अफ्रीका को उसके घर में हराने में विफल रहा है। भारत अभी तक कोई टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका में नहीं जीत सका है। हालांकि अब 25 साल बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया बेहतरीन फार्म में दिख रही है। ऐसे में विराट बिग्रेड से उम्मीद की जा रही है कि यह टीम ढाई दशक से चले आ रहे सूखे को खत्म कर सकेगी। गौरतलब है कि भारत को इस अफ्रीकी टूर में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांच जनवरी को केपटाउन में शुरू होगा।