
India Vs South Africa 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुक़ाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1991-92 से वनडे सीरीज खेलना शुरू किया है, लेकिन सिर्फ एक बार 2018 में उसे इस देश की धरती पर सीरीज जीतने में सफलता मिली है। ऐसे में भारत हर हाल में इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगा।
भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार इस मैच से वनडे में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया है। कप्तान केएल राहुल ने बताया कि गायकवाड़ को उंगली में चोट लगी है। इसके अलावा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनकी जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें सीरीज का पहला मुक़ाबला भारत ने 8 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों की मुक़ाबले लो स्कोरिंग थे। ऐसे में इस तीसरे मैच में फैंस एक रोमांचक मुक़ाबले की उम्मीद करेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वन डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।
भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
Updated on:
21 Dec 2023 04:13 pm
Published on:
21 Dec 2023 04:12 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
