4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: भारतीय गेंदबाज एक बाद फिर फ्लॉप, आखिरी 5 ओवर में लुटाये 78 रन

IND vs SA: इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 227 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। कप्तान तेंबा बावुमा को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर कूटा। रिले रॉसो ने शानदार शतक जमाया, वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
india.png

India vs South africa T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस हार की बड़ी वजह भारतीय गेंदबाज हैं। भारतीय बॉलिंग यूनिट एक बार फिर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और जमकर रन लुटाए।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 227 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। कप्तान तेंबा बावुमा को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर कूटा। रिले रॉसो ने शानदार शतक जमाया, वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान अफ्रीकी बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 78 रन ठोके।

स्पिनर रविचन्द्र अश्विन को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाजों ने 11 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाये। अश्विन ने चार ओवर में 35 रन दिये। वहीं दीपक चाहर ने 4 ओवर में 48 रन दिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 44 रन दिए और हर्ष पटेल 4 ओवर में 49 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए। इसके अलावा उमेश यादव ने 3 ओवर में 34 और अक्षर पटेल ने 1 ओवर में 13 रन दिये। सिर्फ उमेश यादव और दीपक चाहर को 1-1 विकेट मिला।

आखिरी पांच ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने 24, 11, 15, 8 और 15 रन लुटवाए हैं। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिये गए 227 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए भारत 178 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत के लिए अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 21 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। इसमें चार सिक्स और चार चौके शामिल हैं।