क्रिकेट

IND vs SA: कल से शुरू होने जा रही है भारत दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा स्क्वॉड और शेड्यूल

IND vs SA: भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीती है। ऐसे में भारत इस सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों के पास इस समय विश्व की सबसे अच्छी गेंदबाजी है। ऐसे में वर्ल्ड कप से ठीक पहले इन दोनों देशों के साथ सीरीज भारतीय बल्लेबाजों को वर्ल्ड कप में काफी मदद करेगी।

less than 1 minute read

India vs South Africa T20 series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कल से होने जा रही है। अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत एक आखिरी सीरीज खेलने जा रहा है। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला कल यानि 28 सितम्बर से केरल के तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा।

भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीती है। ऐसे में भारत इस सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों के पास इस समय विश्व की सबसे अच्छी गेंदबाजी है। ऐसे में वर्ल्ड कप से ठीक पहले इन दोनों देशों के साथ सीरीज भारतीय बल्लेबाजों को वर्ल्ड कप में काफी मदद करेगी।

भारत-अफ्रीका के बीच टी20 सीरीजपहला टी-20:
-पहला टी20 28 सितंबर, तिरुवनन्तपुरम, 7.30 PM
-दूसरा टी-20: 2 अक्टूबर, गोवाहटी, 7.30 PM
-तीसरा टी-20: 4 अक्टूबर, इंदौर, 7.30 PM

भारत-अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज:
-पहला वनडे: 6 अक्टूबर, लखनऊ, 1.30 PM
-दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर, रांची, 1.30 PM
-तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर, दिल्ली, 1.30 PM

टी20 सीरीज के लिए भारत-अफ्रीका की स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका टीम: तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रेज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मर्करम, डेविड मिलर, लुंगी नगीदी, एनरिक नॉर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रीले रॉसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, यॉर्न फॉर्ट्यून, मार्को येनसन, ए. फेलुक्वायो।

Published on:
27 Sept 2022 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर