4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia cup 2022: श्रीलंका के खिलाफ 7वीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asia cup 2022 final: पिछली बार 2018 में खेले गए आखिरी विमेंस एशिया कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, मगर इस बार भारतीय टीम कोई चूक किए बिना जीत की लय में वापस लौटना चाहेगी। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हराया था।

less than 1 minute read
Google source verification
asia_cup_wom.png

Asia Cup 2022 Final India vs srilanka: विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पुरुष एशिया कप 2022 जीतने के बाद श्रीलंका की नज़रें इस खिताब पर भी होंगी। श्रीलंका ने अबतक एशिया कप का एक भी खिताब नहीं जीता है। वहीं भारत 7वीं बार इस खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

पिछली बार 2018 में खेले गए आखिरी विमेंस एशिया कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, मगर इस बार भारतीय टीम कोई चूक किए बिना जीत की लय में वापस लौटना चाहेगी। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हराया था। भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी। मात्र पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बात श्रीलंका की करें तो यह टीम 6 में से 4 मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची थी। श्रीलंका को भारत के अलावा पाकिस्तान ने ही शिकस्त दी थी।

भारत और श्रीलंका की विमेंस एशिया कप के फाइनल में 4 बार भिड़ंत हुई है और हर बार भारत ने बाजी मारी है। भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 2004,2005,2006 और 2008 में लगातार चार बार हराया है। श्रीलंका 2008 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है।

संभावित प्लेइंग XI-
भारत - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और रेणुका सिंह।

श्रीलंका - चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, हसीनी परेरा, शहानी मालशा, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया और इनोका रणवीरा।