
India vs West Indies 3rd T20: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज इस सीरीज के पहले दो मुक़ाबले जीत कर 2-0 से आगे चल रही है। ऐसे में अगर आज खेला जाने वाला टी20 मुक़ाबला भी वह जीत जाती है तो भारत को 7 साल बाद टी20 सीरीज हराने में कामियाब हो जाएगी।
दोनों टीमों ने किए ये बदलाव -
इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर चोट के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रॉस्टन चेस को टीम में शामिल किया गया है। भारत ने इस मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं। इस मैच में फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव की वापसी हुई है। कुलदीप रवि बिश्नोई की जगह आए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल का डेब्यू हुआ है। उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
यशस्वी जायसवाल का डेब्यू -
यशस्वी जायसवाल को मैच शुरु होने से पहले भारतीय टी20 टीम की कैप दी गई। वेस्टइंडीज के इसी दौरे पर यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और पहली पारी में ही शानदार 171 रन बनाए थे। अब टीम को टी20 में भी उनसे कमाल की उम्मीद होगी।
हेड टू हेड -
दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 17 और वेस्टइंडीज ने 9 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। कैरिबियाई धरती पर दोनों टीमें 9 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने चार और वेस्टइंडीज ने पांच मैच जीते हैं। सीरीज की बात की जाये तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 8 सीरीज टी20 खेली गई हैं। जिसमें से 6 भारत ने और दो वेस्टइंडीज ने जीती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमेयर, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेस, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।
Published on:
08 Aug 2023 07:42 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
