वेस्टइंडीज की लिए खुशखबरी-
वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में अच्छी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान जेसन होल्डर पूरी तरह से फिट हैं और मैच के लिए तैयार हैं। होल्डर को राजकोट टेस्ट से पहले टखने में चोट लग गई थी इसलिए टीम की कप्तानी का भार क्रैग ब्रैथवेट पर आ गया था। वहीं दादी के देहांत के कारण पहले मैच से बाहर रहे केमर कोच की भी टीम में वापसी हो गई है। उनका दूसरे टेस्ट मैच में खेलना तय माना जा रहा है, देखना यह होगा कि टीम प्रबंधन इन दोनों के स्थान पर किन्हें बाहर करता है।