2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs WI: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 8500 रन, ऐसा करने वाले पांचवे बल्लेबाज

IND vs WI: 36 रनों की मदद से कोहली ने एक बड़े कीर्तिमान को छुआ है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में साढ़े 8 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। वे भारत के लिए ऐसा करने वाले पंचवे बल्लेबाज हैं। इस मामले में कोहली ने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है।

2 min read
Google source verification
virat_kohli_8_thousand_runs.png

Virat Kohli reached 8000 Runs West Indies vs India, 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के बेहतरीन शतकों की मदद से दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए।

भारत इस टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 162 रनों की मजबूत बढ़त बना ली। दिन का खेल खत्म होने तक जयसवाल 143 रन और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली नाबाद 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन 36 रनों की मदद से कोहली ने एक बड़े कीर्तिमान को छुआ है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में साढ़े 8 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। वे भारत के लिए ऐसा करने वाले पंचवे बल्लेबाज हैं। इस मामले में कोहली ने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 36 रन की पारी के बाद टेस्ट प्रारूप में विराट के 110 टेस्ट मैचों में 8515 रन हो गए हैं। सहवाग ने अपने करियर में खेले 103 मैचों में 49.43 की औसत के साथ 8503 रन बनाए थे। सहवाग के बाद अब उनका अगला टार्गेट वीवीएस लक्ष्मण होंगे। जिन्होंने टेस्ट में 8,781 रन बनाए थे। विराट और लक्ष्मण से पहले सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर है, जो टेस्ट में 10,000 का आंकड़ा छू चुके हैं। सुनील गावस्कर पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे, जिन्होंने टेस्ट में 10,000 का आंकड़ा छुआ था। उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ ने 13,265 रन और सचिन तेंदुलकर ने 15,921 रन बना चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
सचिन तेंदुलकर- 15921
राहुल द्रविड़- 13265
सुनील गावस्कर- 10122
वीवीएस लक्ष्मण- 8781
विराट कोहली- 8515

इतना ही नहीं कोहली के पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को भी पछाड़ने का एक बड़ा मौका है। अगर कोहली आज 62 रन का आंकड़ा पार करते हैं तो वह ऑल ओवर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विव रिचर्ड्स को पछाड़ देंगे। कोहली 62 रन बनाते ही रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 26वें पायदान पर पहुंच जाएंगे।

Story Loader