वेस्टइंडीज दौरे में कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शान किया और वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 लगभग तय है बस कुछ बैकअप विकल्पों को चुनना है। टीम के कई मुख्य खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं। ऐसे में अगर वे तय समय से पहले फिट हो जाते हैं तो टीम पेपर पर बेहद मजबूत नज़र आएगी।
World Cup 2023 Squad Indian cricket team: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत का पहला मैच आठ अक्टूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारतीय टीम इसकी तैयारी में जुट गया है और जल्द की स्क्वॉड की घोषणा की जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्क्वॉड के नाम फाइनल करने की आखिरी तारीख तय कर दी है। सभी टीमों को 29 अगस्त से 5 सितंबर के बीच अपना फाइनल स्क्वॉड सबमिट करने की डेडलाइन दी है। ऐसे भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में लगातार एक्सपरिमेंट कर संतुलित स्क्वॉड तय करने की कोशिश कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि टीम की घोषणा 31 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2023 के साथ मेल खाती है। हालांकि सटीक शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, एशिया कप खिलाड़ियों के लिए विश्व कप से पहले अपना प्रदर्शन और फॉर्म को दिखाने का एक अवसर होगा। एशिया कप की समाप्ति और टीम की घोषणा की समय सीमा के बीच सीमित समय के कारण, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अंतिम चयन पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ सकता है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ता जिस टीम को एशिया कप के लिए चुनेंगे लगभग वही टीम वर्ल्ड कप का भी हिस्सा होगी।
वेस्टइंडीज दौरे में कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शान किया और वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 लगभग तय है बस कुछ बैकअप विकल्पों को चुनना है। टीम के कई मुख्य खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं। ऐसे में अगर वे तय समय से पहले फिट हो जाते हैं तो टीम पेपर पर बेहद मजबूत नज़र आएगी।
टीम की कप्तानी रोहित शर्मा की करेंगे। उनके साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करते नज़र आएंगे। इन दोनों के अलावा बैकअप ओपनर के रूप में ईशान किशन को चुना जा सकता है। किशन ने वेस्टइंडीज दौरे में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है।
इसके अलावा तीन नंबर पर विराट कोहली खेलते दिखेंगे। चौथे और पांचवे नंबर पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल फिट बैठते हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ी अभी चोटिल हैं। लेकिन बीसीसीआई के ताज़ा अपडेत के मुताबिक वे जल्द ही मैदान में खेलते दिखाई देंगे। राहुल टीम के मुख्य विकेट कीपर भी होंगे और उनके बैकउप के रूप में संजू सैमसन को चुना जा सकता है। क्योंकि राहुल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं ऐसे में उनका बैकउप भी कोई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी ही होगा और सैमसन इस ज़िम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाना जानते हैं। यह उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाकर साबित कर दिया है।
ऐसे में अगर सूर्याकुमार यादव की यहां जगह नहीं बनती है और उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल नहीं किया जाएगा। दरअसल सूर्याकुमार न तो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और ना ही अबतक वनडे में अबतक कुछ खास कर पाये हैं। उन्होंने 26 मुकाबलों में 24.33 की औसत से मात्र 511 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज दौरे में भी उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है।
छठे नंबर पर टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करेंगे। वहीं सातवे नंबर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा। भारत स्पिन गेंदबाज के रूप में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को स्क्वॉड में शामिल कर सकता है। ऐसे में अक्षर पटेल को मौका मिलना मुश्किल होगा। अक्षर पटेल का हाल ही में वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है। लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के चलते उन्हें मौका नहीं मिलेगा। वहीं स्पिन में चहल और कुलदीप उनसे बेहतर विकल्प हैं।
तेज गेंदबाजों की बात करें तो भारत चार तेज गेंदबाज के साथ वर्ल्ड कप में उतरेगा। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका मिल सकता है। बुमराह, शमी और सिराज का चयन लगभग तय है। ठाकुर के नाम को लेकर थोड़ा चिंतन हो सकता है। लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे में बेहतरीन गेंदबाजी की है और उनके आने से टीम की बल्लेबाज में गहराई भी आएगी।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड -
बल्लेबाज - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन
विकेट कीपर - केएल राहुल और संजू सैमसन
ऑलराउंडर - हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा
स्पिन गेंदबाज - युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव
तेज गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर
रिजर्व - सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक