
नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज सेरल इरवी (117) और जुबेर हमजा (नाबाद 104) के बेहतरीन शतकों ने दणिक्ष अफ्रीका-ए को यहां के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन सोमवार को बोर्ड अध्यक्ष एकदाश के खिलाफ मजबूत स्थिति में ला दिया। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका-ए ने दो विकेट के नुकसान पर 389 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। स्टम्प्स तक हमजा के साथ रैसी वान डर डुसैन (35 रन) खेल रहे थे। हमजा और इरवी के अलावा कप्तान खाया जोंडो ने 67 रन और पीटर मिलन ने 51 रनों की पारियां खेलीं। भारतीय गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह से फीके साबित हुए। भारतीय अंडर-19 के तेज गेंदबाज अपनी 150 के नजदीक की गति को लेकर इस साल वर्ल्ड कप में चर्चा का विषय रहे थे लेकिन बड़े मैच में शिवम मावी एंड कंपनी अपने आप को साबित करने में नाकाम रही।
जल्द सक्सेना को पहली सफलता
पीटर ने इरवी के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़े। पीटर की पारी का अंत जलज सक्सेना ने किया। पीटर ने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना किया जिसमें सात चौके शामिल हैं। जलज सक्सेना केरल की ओर से घरेलु क्रिकेट खेलते हैं।
रिटायर हुए शतकवीर
यहां मेजबान टीम के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इरवी ने हमजा के साथ मिलकर विकेट पर पैर जमा लिए। इरवी 117 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 137 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक six लगाया। उनके जाने के बाद हमजा को जोंडो का साथ मिला। जोंडो ने अर्धशतकीय पारी में 102 गेंदें खेलीं और 11 चौके लगाए। उन्हें 316 के कुल स्कोर पर धर्मेद्र सिंह जडेजा ने आउट किया। हमजा और डुसैन ने इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। हमजा 160 गेंदों का सामना कर चुके हैं और 13 चौकों के अलावा एक six लगा चुके हैं।
भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट में भविष्य का गेंदबाज माने जाने वाले शिवम मावी, आवेश खान और ईशान पोरेल ने इस मैच के दौरान मिलकर 33 ओवर गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। शिवम मावी और ईशान पोरेल इसी साल हुए अंडर-19 विश्व कप के विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे वहीं आवेश खान पिछले अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज थे। शिवम मावी ने 11 ओवर में एक ओवर मेडेन फेका और 55 रन खर्चे। आवेश ने 10 ओवर में 45 और ईशान ने 12 ओवर में 56 रन खर्चे। टीम में चौथे तेज गेंदबाज अतीत सेठ ने 8 ओवर में 57 रन खर्चे। इस तरह मैच में भारत की ओर से फेके गए 41 तेज गेंदबाजी के ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला। मैच के दौरान दो विकेट गिरे जो स्पिन गेंदबाजों ने ही लिए।
Published on:
31 Jul 2018 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
