3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिनिदाद एयरपोर्ट में हुआ कुछ ऐसा, घंटों फ्लाइट का इंतजार करने के लिए मजबूर हुए भारतीय खिलाड़ी, BCCI से की शिकायत

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद त्रिनिदाद से बारबाडोस के लिए फ्लाइट से रवाना हुई लेकिन उससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खिलड़ियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे तक फलाइट का इंतजार करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
india_airport.png

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला 27 जुलाई को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम बारबाडोस पहुंच गई है। इस साल वनडे विश्व कप खेला जाना है, ऐसे में यह सीरीज तैयारियों के लिहाज से अहम रहने वाली है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की है।

भारतीय खिलाड़ियों को त्रिनिदाद से बाराबडोस जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसकी शिकायत भारतीय टीम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से की है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद त्रिनिदाद से बारबाडोस के लिए फ्लाइट से रवाना हुई लेकिन उससे पहले भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खिलड़ियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे तक फलाइट का इंतजार करना पड़ा।

भारतीय टीम रात 11 बजे त्रिनिदाद से उड़ान भरने वाली थी और बाराबडोस सुबह पहुंचने वाली थी। लेकिन फ्लाइट ने सुबह तीन बजे उड़ान भरी और सुबह 5 बजे ही बाराबडोस पहुंच गई। जिसके कारण भारतीय टीम को आइपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि आगे रात की कोई उड़ान बुक न की जाए। टीम इंडिया ने टीम मैनेजमेंट ने आगे से यात्रा के लिए बेहतर प्लानिंग बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने देर रात की बजाए सुबह उड़ान भरने के लिए कहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई सूत्र ने बताया, 'उन्होंने शाम 8 बजे एयरपोर्ट जाने के लिए होटल छोड़ा और फिर एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। टीम मैनेजमेंट ने आगे से रात की बजाए सुबह की फ्लाइट बुक करने का अनुरोध किया है, जिससे खिलाड़ियों को मैच के बाद आराम मिल सके। बीसीसीआई ने उनकी बात मान ली है और अगले शेड्यूल को बदलने की तैयारी हो रही है।'

बता दें 27 जुलाई को होने वाले पहले वनडे के साथ ODI सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद दूसरा वनडे 29 जुलाई को खेला जाना है। ये दोनों मुकाबले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले जाएंगे। सीरीज का तीसरा वनडे 1 अगस्त को त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 42 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 19 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। आखिरी बार दोनों टीम जुलाई 2022 में क्वींस पार्क ओवल में भिड़ी थीं। उस मैच को भारत ने धवन की कप्तानी में डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की मदद से 119 रन से जीता था।

Story Loader