22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडर-18 के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात, क्रिकेट का एक और लीग अवतार हो रहा शुरू

भारत में अंडर- 18 के युवा खिलाड़ियों के लिए एक लीग शुरू होने जा रहा है। 

2 min read
Google source verification
under 18

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के बाजार में एक और लीग ने दस्तक दी है। इस लीग के प्रायोजकों का दावा है कि वे इस लीग से भारत के अनजान क्षेत्रों से आने वाले क्रिकेट टैलेंट को बढ़ावा देंगे। इस लीग को इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग का नाम दिया गया है। जिसमें देश के कोने-कोने से 18 साल की उम्र से कम के खिलाड़ी चुन कर लिए गए है। लीग में 16 टीमें शामिल हो रही है।

देश के 16 राज्यों से चुनी गई है टीमें
देश के 16 राज्यों के 23 शहरों से चुनकर लाए गए 240 अंडर-18 युवा क्रिकेटर 19 से 29 सितंबर तक दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) टी-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगे। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 टीमें भी भारतीय राज्यों या शहरों के नाम पर बनी हैं।

अरबाज खान और राजीव खंडेलवार की भी है टीमें
आईजेपीएल के प्रबंध निदेशक दिनेश कपूर ने मुंबई मास्टर्स के मालिक व बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान व राजस्थान रोअर्स के मालिक व बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवार की उपस्थिति में अधिकृत लांच आयोजित किया। उन्होंने बताया कि 16 राज्यों में 80 केंद्रों से तीन दिन तक 55000 का ट्रायल लेकर 240 खिलाड़ी चुने हैं।

IMAGE CREDIT: Shailendra Pandey

गौतम गंभीर, जोंटी रोड्स करेंगे गाइटलाइन
स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर संग दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स व वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड इन 240 युवा खिलाडि़यों की मेंटरिंग करेंगे। कुल 31 मैच होंगे और विजेता को 21 लाख व उपविजेता को 11 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात
इस टूर्नामेंट के जरिए युवा खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हो रहे इस लीग में भी ग्लैमर का तड़का जुड़ा है। साथ ही युवा क्रिकेटरों के लिए यह एक बेहतर मंच साबित होगा। युवा खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के बल पर इंडिया ए की टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

IMAGE CREDIT: Shailendra Pandey