8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026, Points Table: जीत के साथ अब भी प्लेऑफ की रेस में लखनऊ, हार के बाद RCB इस पोजीशन पर, देखें अंकतालिका

LSG vs RCB: इस जीत के साथ एलएसजी ने लगातार 6 हार का क्रम तोड़ा। हालांकि, एलएसजी की जीत और आरसीबी की हार का अंकतालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 08, 2026

IPL 2026

IPL 2026 का 50वां मुक़ाबला LSG और RCB के बीच खेला गया। (photo - IPL)

Indian Premier League 2026, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुरुवार शाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हरा दिया।डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम से प्रभावित इस मैच में LSG की जीत खास इसलिए रही, क्योंकि इससे टीम ने लगातार छह हार का सिलसिला तोड़ दिया। हालांकि, इस नतीजे का अंकतालिका पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

बारिश से बाधित मैच में LSG जीती

बारिश से बाधित मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श के शानदार शतक की बदौलत 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। मार्श ने मात्र 56 गेंदों में 111 रन की तूफानी पारी खेली। डीएलएस नियम के तहत RCB को 19 ओवरों में 213 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 203 रन ही बना सकी और 9 रन से मैच हार गई।

अंकतालिका में नहीं हुआ कोई बदलाव

जीत के बाद भी LSG अंकतालिका के अंत पर ही है। उनके 10 मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। उनका नेट रन रेट -0.934 है। इस जीत के साथ LSG ने अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। वहीं दूसरी ओर RCB को हार से कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह अब भी 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। RCB ने 10 मैचों में छह जीते हैं और उनका नेट रनरेट +1.234 है।

हैदराबाद टॉप पर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 11 मैचों में सात जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंक और +0.737 के नेट रनरेट के साथ वह टॉप पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (PBKS) है। पिछले तीन मैचों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब ने 10 मैचों में छह जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 अंक और +0.571 के नेट रनरेट के साथ वह दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स चौथे नाम नंबर पर

राजस्थान रॉयल्स (RR) भी 10 मैचों में से छह जीते हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +0.510 के नेट रनरेट के साथ राजस्थान चौथे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस (GT) 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स (DC) 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस (MI) 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 10 मैचों से 6 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है। एलएसजी-आरसीबी मैच के बाद भी ऑरेंज कैप एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास ही है। क्लासेन ने सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन हो गए हैं। एसआरएच के ही अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।

अभिषेक के 11 मैचों की 11 पारियों में 475 रन हैं। पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दो नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।