24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 T20I मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

India Womens Squad for 5 T20Is vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। WPL में शानदार प्रदर्शन करने वाली अनुष्‍का शर्मा पहली बार टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रही हैं। जबकि अमनजोत कौर और वैष्‍णवी शर्मा को बाहर कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 24, 2026

India Womens Squad for 5 T20Is vs SA

भारतीय महिला क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

India Womens Squad for 5 T20Is vs SA: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम 17 अप्रैल से प्रोटियाज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए अमनजोत कौर और वैष्‍णवी शर्मा को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। यह सीरीज भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि भारत आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रहा है, जो जून में इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है।

WPL में शानदार प्रदर्शन करने वाली अनुष्‍का की टीम में एंट्री

15 सदस्यीय टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, रेणुका ठाकुर और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे जाने-पहचाने नाम शामिल हैं। वहीं, महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में अपने शानदार प्रदर्शन करने वाली अनुष्का शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए 129.20 के स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए। गुजरात जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम थी। उन्हें एक बैकअप बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है और यह अंतरराष्ट्रीय टीम में उनका पहला मौका है। जबकि उमा छेत्री ने भारत की बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जी. कमलिनी की जगह ली है।

अमनजोत कौर बाहर

भारत की पिछली सीरीज में शामिल अमनजोत कौर को इस टीम में जगह नहीं मिली है। पिछली सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उनकी जगह भारत ने अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए काशवी गौतम को टीम में शामिल किया है। काशवी ने ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह रेणुका, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी जैसे अन्य तेज गेंदबाजों के साथ प्‍लेइंग 11 में जगह बनाने की होड़ में होंगी।

वैष्णवी शर्मा को भी टीम में जगह नहीं

वैष्णवी शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में पर्याप्त मौके नहीं दिए गए थे। भारत की स्पिन गेंदबाजी पहले से ही दीप्ति शर्मा, श्री चरनी और श्रेयंका पाटिल जैसी खिलाड़ियों से भरी हुई है। इसका मतलब है कि टीम प्रबंधन को किसी और स्पिनर को टीम में शामिल करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के हालात तेज गेंदबाजों के लिए ज्‍यादा अनुकूल होंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।