
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगाए निलंबन को निरस्त कर दिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के कामकाज में सुधार के बाद यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही डब्ल्यूएफआई पर 16 महीनों से जारी प्रतिबंध समाप्त हो गया है और अब घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय टीमों का चयन हो सकेगा। अम्मान में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जल्द ही चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी समिति को इस संबंध में चार सप्ताह के भीतर शपथपत्र देना होगा। शपथपत्र का उल्लंघन करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इसमें खेल संहिता के तहत कार्रवाई भी शामिल है। गौरतलब है कि मंत्रालय ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की आनन-फानन में घोषणा करने के कारण 24 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआइ पर प्रतिबंध लगा दिया था।
- डब्ल्यूएफआई पर प्रतिबंध की अवधि के दौरान किए गए संशोधन को वापस लेना होगा। यह प्रक्रिया 4 हफ्ते के भीतर पूरी की जानी चाहिए।
- डब्ल्यूएफआई को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए चयन स्वतंत्र व निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
Published on:
12 Mar 2025 09:20 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
