163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना 19 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं। प्रतिका रावल और हरलीन देओल भी सस्ते में पवेलियन लौट गई। भारत ने 55 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के 32, जेमिमा रॉड्रिग्स के 29 रनों ने पारी को संभाला। दोनों के आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने भारत को जीत दिला दी।