29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत को अंडर-19 वर्ड कप जिताया, IPL फिक्सिंग में फंसा, अब BBL में खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी

हरमीत सिंह ने भारत के लिए 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हरमीत सिंह अहम हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल फिक्सिंग के बाद उनपर बुकी से मिलने का ठप्पा लग गया और करियर ग्राफ गिरता चला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
har.png

हरमीत सिंह

Big bash league 2022: साल 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद कई खिलाड़ियों का करियर बर्बाद हो गया। इसमें कई खिलाड़ी ऐसे भी थे। जिनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। फिर भी फिक्सिंग स्कैंडल में नाम आने की वजह से उनका करियर ग्राफ गिर गया और वे धीरे-धीरे गुमनाम हो गए। हरमीत सिंह ऐसा ही एक नाम है।

हरमीत सिंह ने भारत के लिए 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हरमीत सिंह अहम हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल फिक्सिंग के बाद उनपर बुकी से मिलने का ठप्पा लग गया और करियर ग्राफ गिरता चला गया। हालांकि हरमीत ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा कर के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने की कोशिश की। लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद उन्मुक्त चंद की तरह ही हरमीत ने भी भारत छोड़ दिया और यूएसए के लिए क्रिकेट खेलने लगे।

यह भी पढ़ें- CWG 2022: मैच के दौरान हॉकी स्टिक लगने पर हाथापाई पर उतरे खिलाड़ी

पिछले साल इंडियन क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद हरमीत ने अमेरिका क्रिकेट जॉइन किया है। अब वे ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलने के लिए तैयार हैं। हरमीत ने इस लीग में अपना नाम दिया है अगर उन्हें कोई टीम खरीद लेती है तो वे बीबीएल में खेलते नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर किया यह ट्वीट, बाद में किया डिलीट

हरमीत ने 31 फर्स्ट क्लास मुक़ाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 87 विकेट चटकाए हैं। वहीं 19 लिस्ट ए मुकाबलों में 21 विकेट लिए हैं। आईपीएल में तो हरमीत ने राजस्थान रॉयल्स (RR)के लिए एक मैच खेला है। यह मैच पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ था। इस मैच में उन्होंने एक विकेट लिया था।