3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2022: मैच के दौरान हॉकी स्टिक लगने पर हाथापाई पर उतरे खिलाड़ी

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा और इंग्लैंड के बीच खेले गए हॉकी मैच में कनाडा के बलराज पनेसर और इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफिथ एक दूसरे से भीड़ गए। दोनों ने एक दूसरे की गर्दन पकड़ ली और मैदान पर ही लड़ने लगे। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि खिलाड़ियों और रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Aug 2022, 3:13 PM IST

eng_vs_can.jpg

Commonwealth games 2022 England vs Canada hockey Match: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। इंग्लैंड और कनाडा के बीच खेले जा रहे पुरुष हॉकी मैच के दौरान दो खिलाड़ी आपस में भीड़ गए। मामला इतना गरमा गया कि खिलाड़ियों ने एक सरे कि गर्दन पकड़ ली और जर्सी खीचना शुरू कर दिया।

मेजबान इंग्लैंड और कनाडा के बीच खेले जा रहे इस मैच में हाल्फ टाइम से ठीक पहले मामला गड़बड़ा गया। इंग्लैंड इस मैच में 4-1 से लीड कर रहा था। जिसके चलते कनाडा की टीम आक्रामक रवैया अपना चुकी थी। तभी कनाडा के बलराज पनेसर और इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफिथ के बीच गरमा गर्मी देखने को मिली।

इस दौरान पनेसर की हॉकी स्टिक ग्रिफिथ को लग गई। स्टिक ग्रिफिथ के हाथ पर फंस गई। जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया और इंग्लिश प्लेयर ने पनेसर को धक्का दे दिया। इसके चलते पनेसर नज़र हो गए और ग्रिफिथ की गार्डन पकड़ ली। दोनों खिलाड़ियों ने एकदूसरे की जर्सी पकड़कर खींचने लगे। तभी प्लेयर और मैच रेफरी भागते हुए आए और दोनों को अलग किया।

यह भी पढ़ें- जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर किया यह ट्वीट, बाद में किया डिलीट

इसके बाद एक्शन लेते हुए रेफरी ने पनेसर को रेड कार्ड दे दिया। वहीं ग्रिफिथ को येलो कार्ड दिखाकर वॉर्निंग दी गई। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने कनाडा को 11-2 से हराया और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। इस ग्रुप में पहले स्थान पर भारतीय टीम है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जीतने वाली टीम से हो सकता है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप के लिए जल्द हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान

वहीं पहले मुक़ाबले में भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 हराया था। इस मैच में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई, जबकि गुरजंत सिंह ने एक फील्ड गोल किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फर्लांग ने 49वें मिनट में किया। इस जीत के साथ भारत चार मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। इंग्लैंड चार मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वेल्स छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि कनाडा का एक अंक है।