28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप के लिए जल्द हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है। टीम में विराट कोहली और केएल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों का पत्ता भी कटेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Aug 2022, 1:45 PM IST

cric.png

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है।

Asia Cup 2022: वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना हो जाएगी। इस बार एशिया कप श्रीलंका आयोजित कर रहा है। जो 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन भारत ने अबतक ऐसा नहीं किया है। भारतीय चयनकरता जल्द टीम का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में कई खिलाड़ी जो इस वक़्त अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें 15 सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

ईशान किशन -
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अच्छे फॉर्म में हैं। किशन ने अभी तक 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए हैं और इस दौरा उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। पिछले कुछ समय से किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना जाएगा। उपकप्तान लोकेश राहुल के फिट होते ही किशन को बहार होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर किया यह ट्वीट, बाद में किया डिलीट

अक्षर पटेल -

अक्षर पटेल को जब-जब मौका मिला है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, और रविचन्द्र अश्विन के होते हुए अक्षर पटेल को मौका मिलना मुश्किल है। वह बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ी के साथ बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाज़ी करने में भी सक्षम हैं। पटेल ने टी20 क्रिकेट में 23 मैचों में 31.75 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 7.17 का रहा है।

यह भी पढ़ें- मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर जीत रचा इतिहास, सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टर में जीता गोल्ड

श्रेयस अय्यर -

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का पत्ता कट सकता है और उनकी जगह दीपक हुड्डा को जगह मिल सकती है। श्रेयस अय्यर का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और शॉर्ट गेंद और बाउंसर में वे संघर्ष करते दिखाई दिये हैं। ऐसे में विराट कोहली के वापसी करने पर उन्हें ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। दिनेश कार्तिक ने मध्य क्रम में एक स्थान के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर दी है, वहीं सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का भी चुना जाना तय है।

एशियाई कप की संभावित टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।