गेंदबाजी में विविधता लाने की कोशिश
मैच से पहले कौल ने बताया कि वह अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "काफी बदलाव आ रहे हैं मेरी गेंदबाजी में। एक तो काफी पेस ला रहा हूं मैं अपनी गेंदबाजी में, साथ ही विविधता लाने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे जितने भी टीम के साथ ही हैं वो बता रहे हैं कि पेस में काफी फर्क आया है पहले से। साथ ही मैं अपनी नक्कल गेंद पर और सुधार करने पर मेहनत कर रहा हूं उसमें और विविधिता लेकर आ रहा हूं कि कब कैसे डालनी हैं।"