4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MIvRCB: कोहली की कप्तानी पारी गई बेकार, मुंबई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेजर बेंगलोर से हुआ। इस मैच को मुंबई ने 42 रनों के अंतर से जीत लिया।

2 min read
Google source verification
ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेजर बेंगलोर से हुआ। मुंबई के वानखडे स्टेडियम में हुए इस मैच में बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए मुंबई ने रोहित शर्मा और इविन लुईस की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। 214 रनों का पीछा करते हुए बेंगलोर की ओर से कप्तान कोहली के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं सका। कोहली ने इस मैच में 92 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। लेकिन वे जीत दिला पाने में नाकाम रहे। बेंगलोर की निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।

कोहली की शानदार पारी -

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज डी कॉक 19 जबकि डिविलियर्स मात्र एक रन बनाकर आउट हुए। दो शुरुआती झटकों के बाद विराट कोहली और मंदीप सिंह ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन मंदीप सिंह के आउट होने के तुरंत बाद कोरे एंडरसन का आउट हुए। जिससे एक बार फिर दबाव बेंगलोर पर आ गई है। अगले ही ओवर में वाशिंगटन सुंदर भी अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद बेंगलोर के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। हालांकि कप्तान कोहली अंत तक नाबाद रहे। कोहली ने इस मैच में 62 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली।

रोहित और लुईस का शानदार अर्धशतक-

इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज ईविन लुईस ने शानदार अर्धशतक बनाया। पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बनी इस जोड़ी की बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। लुईस 42 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए। जबकि रोहित शर्मा 94 रन पर पारी की सेकेंड लास्ट गेंद पर आउट हुए। रोहित ने 52 गेंदों पर 10 चौको और पांच छक्को की मदद से ये पारी खेली।

उमेश ने लगातार दो गेंदों पर चटकाए विकेट -

इस मैच में उमेश यादव पहली ओवर लेकर आए। सामने मुंबई के सलामी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव थें। मैच की पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने सूर्य कुमार यादव को आउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी अपनी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ट हो गए।

ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी -

दो शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रोहित शर्मा ओर इविन लुईस ने मुंबई की पारी को संभाला। इन दोनों ने अच्छी गेंदों का सम्मान भी किया। जबकि कमजोर गेंदों पर भरपुर प्रहार करने से भी नहीं चूके। इन दोनों के बीच अब तक 108 रनों की साझेदारी हुई। लुईस के आउट होने के बाद अब क्रीज पर क्रुणाल पांड्या आए हैं। क्रुणार 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि उनके भाई हार्दिक ने 17 रनों की पारी खेली।