राणा ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं
राणा ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, " जैसा कि मैंने पिछली बार भी कहा था कि मुझे लगता है कि दबाव में मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। यहां पर भी दबाव था और खुश हूं कि मैंने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद यह मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।" उन्होंने कहा," इस मैच में सभी ने अपना योगदान दिया। कुलदीप ने पंत और मैक्सवेल के विकेट निकाले। हमें लगता है कि ये दो विकेट हमारे लिए काफी अहम थे। मुझे नहीं लगता है कि मैंने सबसे ज्यादा योगदान दिया। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।"