10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं क्रिकेट वाला बाबा, 90 की उम्र में जानिए इनकी अंतिम इच्छा

IPL 2018 : इनका नाम है जगदीश प्रसाद चोटिया। सीकर-झुंझुनूं सीमा पर उदरपुरवाटी उपखण्ड के गांव पचलंगी के रहने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 Apr 2018, 3:04 PM IST

Cricket fan

पचलंगी (झुंझुनूं).

मिलिए क्रिकेट वाले बाबा से। 90 की उम्र में भी क्रिकेट का जादू इनके सिर चढ़कर बोल रहा है। यह बात अलग है कि ना कभी क्रिकेट खेला। ना किसी क्रिकेटर से मिले। फिर भी क्रिकेट के हर दांव-पेच जानते हैं। वल्र्ड कप से लेकर आईपीएल तक के बड़े मैचों का पूरा ब्योरा इनके जेहन में है। यही नहीं बल्कि विदेशी खिलाडिय़ों तक के नाम जानते हैं। उनके रिकॉर्ड भी मुख जुबानी याद है। आईपीएल 2018 के मैचों के दौरान जानिए क्रिकेट के इस बुजुर्ग दीवाने के बारे में।

-इनका नाम है जगदीश प्रसाद चोटिया। सीकर-झुंझुनूं सीमा पर उदरपुरवाटी उपखण्ड के गांव पचलंगी के रहने वाले हैं।
-आईपीएल 2018 के हर मैच देखने के लिए आतुर चोटिया बिना चश्मे के टीवी के सामने मैच देखते हैं।
-ग्राउण्ड में अपनी पक्ष की टीम को मैच जीताने के लिए भगवान से दुआ भी करता है।

आज तक हुई प्रतियोगिताओं की है जानकारी
घर में टीवी नहीं होने के बावजूद किक्रेट को लेकर जूनून कम नहीं हुआ। पड़ोसियों के घर जाकर मैच देखना व सुबह अखबार का बेसब्री से इंजतार करने वाला जगदीश कई देश व विदेश के खिलाढिय़ों का फैन है।

इसी के साथ आज तक क्रिकेट में हुई वल्र्ड कप सहित देश विदेश में हुई प्रतियोगिताओं की जानकारी का ब्यौरा याद रखता है। यही नहीं क्रिकेट के सभी नियमों की जानकारी भी चोटिया को किसी पहुंचे खिलाड़ी से कम नहीं है।

ग्राउण्ड में मैच देखने की तमन्ना

क्रिकेट में रचे-बसे जगदीश प्रसाद को कस्बे में क्रिकेट वाला बाबा के नाम जाना जाता है। जगदीश प्रसाद बताते हैं कि कई दशक से क्रिकेट देख रहा हूं। ज्यादातर मैचों की रेडियो पर कॉमेंट्री भी सुनी है। टीवी आने से खिलाड़ी खेलते हुए भी दिख जाते हैं, मगर मेरी एक ही ख्वाहिश है कि एक खेल स्टेडियम में जाकर खिलाडिय़ों को खेलते हुए लाइव देखूं।