खाद्य सुरक्षा आयुक्त के अधीन 9 फूड सेफ्टी अफसरों को सोमवार को एपीओ कर तत्काल स्वास्थ्य निदेशालय में उपस्थिति देने के लिए कहा गया है, लेकिन खाद्य सुरक्षा आयुक्त के इस आदेश को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य भवन में सेंट्रल टीम के नाम पर 5 फूड सेफ्टी अफसर कई सालों से तैनात हैं और ये साल में एक-दो दिन ही कोई कार्रवाई करते हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा जिलों में फूड सेफ्टी अफसर नहीं हैं।