4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेन वार्न ने अपने मॉडल बेटे की तस्वीर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर कर पूछा कैसा दिखता है

राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वार्न ने अपने मॉडल बेटे जैक्सन वार्न की फोटो ट्विटर और इंस्टग्राम पर साझा की है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Apr 17, 2018

SHANE WARNE

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व नंबर 1 गेंदबाज शेन वार्न का बेटा मॉडलिंग में अपना करियर बनाने जा रहा है ऐसे में शेन वार्न ने बेटे की सहायता के लिए उसके फोटोशूट की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है और लोगों की उसपर प्रतिक्रिया मांगी है। शेन के बेटे जैक्सन वॉर्न इस समय ऑस्ट्रेलिया में अपने लुक्स को लेकर छाए हुए हैं। सभी मशहूर शख्सियतों के बेटे जहां अपने अभिभावकों के करियर को अपनाते हुए नाम कमाते हैं, वही शेन के बेटे ने क्रिकेट को ना चुनकर मॉडलिंग को अपने करियर के रूप में चुना है और उनके पिता इसमें उनका साथ दे रहें हैं। शेन वार्न ने अपने बेटे जैक्सन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा है कि 'अपने बेटे जैक्सन वॉर्न पर मुझे गर्व है।' उन्होंने फोटो को ट्विटर पर भी शेयर किया है और लोगो से फोटो पर प्रतिक्रिया मांगी है।

शेन वार्न ने ट्विटर पर अपने बेटे का फोटो शेयर कर लिखा कि "मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है कि उसने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और अपना फोटो शूट कराया। यह उसकी एक फोटो है। क्या आप लोगों को लगता है कि इसके पास लुक्स हैं।"

साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने बेटे जैक्सन का फोटो शेयर कर लिखा है "बेटे मुझे तुमपर फक्र है।"

शेन वार्न अभी इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में राजस्थान रॉयल्स के मेंटर हैं। पहले आईपीएल सत्र में शेन वार्न राजस्थान टीम के कप्तान थे और उन्होंने टीम को खिताब भी जितवाया था। राजस्थान टीम की आईपीएल में दो साल बाद वापसी हो रही है और उन्होंने शेन वार्न को फिर अपने साथ जोड़ लिया है। हमेशा के विपरीत इस आईपीएल में राजस्थान ने सबसे महंगे खिलाड़ियों को खरीदा है। राजस्थान के पास सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं साथ ही नीलामी में सबसे महंगे बिके भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी हैं। राजस्थान की टीम ने अभी बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल मैच संजू सेमसन की तूफानी पारी की मदद से आसानी से जीत लिया था। आईपीएल 2018 में राजस्थान ने अभी तक अपने दो मैच जीते हैं, वही एक मैच में उसको सनराइसर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।