मैच की पहली दो गेंदों पर उमेश ने लिए विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैच की पहली ही गेंद पर उमेश यादव का शिकार हुए। उमेश ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अगली गेंद पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी उमेश की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद तीसरी गेंद रोहित शर्मा के थाई पैड से लग थर्ड मैन की तरफ गई और उमेश हैट्रिक नहीं ले सके।