
प्ले ऑफ की चौथी टीम के लिए केकेआर और किंग्स के बीच मुकाबला
नई दिल्ली। आईपीएल ( ipl 2020 ) के 13वें सीजन के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे रोमांच भी चरम पर पहुंच रहा है। सोमवार को सीजना का 46वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) और किंग्स इलेवन पंजाब ( KXIP ) के बीच खेला जाना है। खास बात यह है कि इस मुकाबले में प्ले ऑफ में आने के लिए दोनों टीमों के पास करो या मरो की स्थिति है। शारजाह में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले टॉप-3 में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की हार के बाद प्ले-ऑफ की चौथी टीम के लिए जंग रोमांचक हो गई है।
दरअसल कोलकाता और पंजाब के मुकाबले में जो टीम जीत हासिल करेगी उसके लिए प्ले ऑफ का रास्ता आसान हो जाएगा। जबकि हारने वाली टीम के लिए राहें मुश्किल हो जाएंगी। यही वजह है कि दोनों टीमों की निगाहें सिर्फ जीत के लक्ष्य पर टिकी होंगी।
पिछले मुकाबले में पंजाब को मिली की थी हार
दोनों ही टीमों के बीच पिछला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को महज दो रनों से मात देकर जीत हासिल की थी।
नेट रनरेट में कोलकाता बेहतर
वहीं पाइंट टेबल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर नहीं है। कोलकाता जहां तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है वहीं पंजाब पांचवे नंबर पर है। हालांकि नेट रनरेट की बात करें तो इसमें कोलकाता की टीम पंजाब से बेहतर है।
ग्राउंड और पिच का मिजाज
शारहजहां में के ग्राउंड की बात करें तो यहां पर आईपीएल के 13वें सीजन में 9 मैच हुए हैं। इनमें से 5 बार उस टीम पर जीत मिली है जिसने पहली बल्लेबाजी की है। वहीं पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों के लिए मददगार है जबकि गेंदबाजों में स्पिनर मजबूत स्थिति में रहते हैं।
Published on:
26 Oct 2020 07:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
