31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में अंबाती रायडू ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, धोनी-रोहित के स्‍पेशल क्‍लब में की एंट्री

Ambati Rayudu IPL Records : आईपीएल में बुधवार रात सीएसके ने दिल्‍ली को 27 रन से हराकर प्‍लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। ये मैच सीएसके के मध्‍य क्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए खास रहा। क्‍योंकि इस मैच में उतरते ही उन्‍होंने स्‍पेशल दोहरा शतक लगाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया।

2 min read
Google source verification
IPL में अंबाती रायडू ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, धोनी-रोहित के स्‍पेशल क्‍लब में की एंट्री।

IPL में अंबाती रायडू ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, धोनी-रोहित के स्‍पेशल क्‍लब में की एंट्री।

Ambati Rayudu IPL Records : आईपीएल 2023 में बुधवार रात चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच बेहद अहम मैच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 27 रन से हराकर प्‍लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। सीएसके के अब दो मैच बाकी हैं, जिनमें से एक मैच जीतते ही उसका प्‍लेऑफ में खेलना तय हो जाएगा। इस मैच में सीएसके के मध्‍य क्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने स्‍पेशल दोहरा शतक लगाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया। रायडू अब आईपीएल में 200 मैच खेल चुके एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्‍गज खिलाडि़यों के क्‍लब में शामिल हो गए हैं।


2010 में किया था डेब्‍यू

दरअसल, अंबाती रायडू ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार वह 8 साल तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलेे। इसके बाद 2018 के आईपीएल से पहले मुंबई ने रायडू को रिलीज कर दिया तो चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्‍हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। उसके बाद से वह सीएसके के लिए ही खेल रहे हैं। रायडू ने सीएसके के लिए कई महत्‍वपूर्ण पारियां खेली हैं।

आईपीएल में बनाए 4 हजार से ज्‍यादा रन

मुंबई इंडियंस के लिए अंबाती रायडू ने कुल 114 मैच खेले थे। जबकि सीएसके के लिए वह अभी तक 86 मैच खेल चुके हैं। रायडू ने अभी तक खेले 200 मैच में 28.38 की औसत से 4285 रन बनाए हैं। रायडू एक शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। रायडू ने 13 मार्च 2010 को आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ पहला मैच खेला था।

यह भी पढ़ें : रवींद्र जडेजा का बड़ा खुलासा, बोले- ये लोग करते हैं मेरे जल्‍द आउट होने की दुआ

धोनी-रोहित के क्लब में मारी एंट्री

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर्स की सूची में अंबाती रायडू नौवें हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना भी 200 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस लिस्‍ट में आरसीबी के स्टार बल्‍लेबाज विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 5 मुकाबले! जानें कब-कब टकराएंगे दोनों देश