
,,
ipl 2023 MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई ने सातवीं जीत हासिल कर ली है और 15 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद चेन्नई का प्लेऑफ खेलना लगभग तय हो चुका है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने महज नौ गेंद में 20 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक टोटल तक पहुँचाया। इस मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में धोनी ने कहा कि आईपीएल के इस सीजन में उनका काम निचले क्रम में आना और अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाना है।
धोनी के इन्तजार में बेसब्र हो रहे थे दर्शक
पंद्रहवें ओवर में शिवम दुबे आउट हुए तो बैटिंग करने रविंद्र जडेजा आए और अब लोगों का जोश आसमान पर था। काफी देर से धोनी का इंतजार कर रहे चेपॉक में बैठे लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला था। उन्हें पता था कि बस एक विकेट और, फिर माही मैदान में आएंगे। दर्शकों को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा और सत्रहवें ओवर में धोनी आ भी गए।
खलील अहमद ने अपनी दूसरी गेंद पर अंबाती रायुडु को कैच आउट कराया। खलील ने धोनी को पहली दो गेंदें डॉट फेंकी। जबकि तीसरी पर उन्होंने सिंगल लिया। 18वें ओवर में धोनी एक भी गेंद नहीं खेल पाए। रविन्द्र जडेजा ने उन्हें स्ट्राइक नहीं दिया। अब आया 19वां ओवर। गेंद फिर खलील अहमद के हाथ में थी।पहली दो गेंदों पर धोनी और जडेजा ने सिंगल लिए।
फिर आई तीसरी गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर की धीमी और छोटी। धोनी को जैसे इसी गेंद का इंतजार था, उन्होंने तुरंत इसे पुल कर मिडविकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया और इस छक्के को देखने के बाद पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी जपने लगा। फिर इसी ओवर के अगले गेंद को उन्होंने चौका के लिए भेजा । इसके अगले गेंद को 2 रन के लिए भेजा और अंतिम गेंद को फिर उन्होंने स्टैंड में सिक्स के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: 'मैं ट्रॉफी जीतकर...' रिटायमेंट को लेकर रैना से क्या बोले धोनी, जानकर हैरान रह जाएंगे
भागने में दिक्कत हो रही इसीलिए सिक्स मार रहा हूं
धोनी ने इस मैच में महज 9 गेंदों में 20 रन बनाए। जिससे टीम का स्कोर 150 के ऊपर पहुंच पाया। धोनी इस सीजन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उत्तर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका एक आखरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में धोनी ने बताया कि उन्हें दौड़ने में काफी परेशानी हो रही है।
इसलिए अंतिम ओवरों में आकर सिर्फ चौके छक्के में गेंदबाजों को डील कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथियों को भी इस बारे में बताया कि मैं अब ज्यादा भाग नहीं सकता इसीलिए नीचे जाऊंगा और चौके-छक्के लगाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश करूँगा।
यह भी पढ़ें: IPL के पहले सीजन में खेलने वाले ये 7 खिलाड़ी अब भी मैदान में, चौंका देंगे आखिरी दो नाम
Published on:
11 May 2023 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
