
ipl 2023 Ishant Sharma DC vs KKR : हर बीतते मैच के साथ आईपीएल रोमांचक मोड़ पर पहुंच रहा है। टॉप 4 में पहुंचने के लिए हर टीम जद्दोजहद कर रही है लखनऊ और गुजरात की टीम टॉप -2 में बनी हुई है। अब तक दिल्ली की एकमात्र टीम थी जिसका अंक तालिका में खाता नहीं खुला था लेकिन लगातार पांच मैच हार चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल के 28वें मैच में आखिरकार जीत नसीब हुई और इस जीत के नायक रहे एक अनुभवी तेज गेंदबाज, जिन्होंने 717 दिन बाद टीम में वापसी की और मैच में मिले मौके का फायदा उठाते हुए गजब प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी झटक लिया।
पहले ही मैच में दिल्ली की किस्मत पलट दी
अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में गहरा छाप छोड़ा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किए गए ईशांत शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और लगातार पिछले 5 मैचों से हार रही दिल्ली कैपिटल की टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलाई।
नीतीश राणा और सुनील नरेन को चलता किया
बारिश से प्रभावित इस मैच में केकेआर के खिलाफ इशांत शर्मा ने काफी किफायती गेंदबाजी की। शर्मा ने 4 ओवर में महज 19 रन दिए और दो बड़ी सफलता अर्जित की। इशांत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और इनफॉर्म बल्लेबाज नितीश राणा और ऑलराउंडर सुनील नरेन को पवेलियन भेजा। शानदार प्रदर्शन के कारण 717 दिन बाद वापसी कर रहे इशांत शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
मैच के बाद क्या बोले इशांत ?
प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिलने के बाद इशांत शर्मा जब ब्रॉडकास्टर्स से बात करने पहुंचे तब उन्होंने कहा- मैं बस अपने मौके का इंतजार कर रहा था। जब भी मौका मिले मैं अपने टीम के लिए एक मैच जीताना चाहता था। लेकिन मुझे मौका नहीं मिल रहा था कि अपने गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाऊं। अभी भी हमारे पास मौका है कि हम प्लेऑफ में पहुँचने का मौका है। इसके लिए हमें सारे मैच जीतने होंगे। इस जीत के साथ हमारा मनोबल बढ़ गया है और हम कोशिश करेंगे कि इस साल ट्रॉफी हमारे पास आए।
यह भी पढ़ें : Twitter ने सचिन, कोहली और धोनी के साथ ये क्या कर दिया, लिस्ट में रोनाल्डो-रोहित भी शामिल
मैच में क्या हुआ
दिल्ली क्रिकेट के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 127 रन ही बना सकी। जेसन रॉय ने 39 गेंदों में 43 रन की पारी खेली और इशांत शर्मा ने 4 ओवरों में 2 विकेट झटके। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन बना लिया। कप्तान डेविड वार्नर ने 57 रनों की पारी खेली और अक्षर पटेल ने 19 रन बनाए।
यह भी पढ़ें : 'लॉकडाउन' में छिपा है RCB के सिराज की सफलता का राज, जानिए इसने कैसे बदली किस्मत
Published on:
21 Apr 2023 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
