9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: प्लेसिस के इस टैटू का मतलब जानते हैं आप? चोट पर आई बड़ी अपडेट

IPL 2023 Faf Du Plessis Tattoo : उम्र महज एक आंकड़ा आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस इस कहावत को जी रहे हैं। 38 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। लेकिन सोमवार को हुए मैच के दौरान जब उनकी पसलियों में तेज दर्द उठा तो उन्हें पट्टी बंधवानी पड़ी। इस दौरान उनका एक टैटू दिख रहा था, जिसके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं कि आखिर इसका अर्थ क्या है और इसे बनवाने के पीछे की वजह क्या है?

2 min read
Google source verification
faf.jpg

प्लेसिस के इस टैटू का मतलब जानते हैं आप?

ipl 2023 Faf Du Plessis Tattoo : चिन्नास्वामी में कल आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में रनों का अंबार लगा। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बना डाले, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने भी लक्ष्य का ठीक तरह से पीछा किया, लेकिन उस लकीर को पार नहीं कर पाए और 218 रन ही बना सके। लेकिन इस मैच के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसमें आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस के एप्स पर पट्टी बंधी है और साथ ही वहां पर एक टैटू भी है। सोशल मीडिया पर डुप्लेसिस के फिजिक और टैटू के खूब चर्चे हैं और लोगों में उत्सुकता है कि आखिर इस टैटू का अर्थ क्या है।


टैटू का अर्थ क्या है

चलिए आपको बताते हैं इस टैटू के बारे में, यूं तो आरसीबी के कप्तान ने अपने बॉडी पर कई सारे टैटू बनवा रखे हैं। लेकिन इस खास टैटू की बात करे थे यहां उर्दू में फ़ज़्ल लिखा है। जिसका अर्थ कृपा या आशीर्वाद होता है। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरसीबी के कप्तान को यह लगता है कि उनके जीवन में उपरवाले की कृपा के कारण बहुत कुछसही हुआ है और इसलिए उन्होंने ये टैटू करा रखा है।

अब बात करते हैं डुप्लेसिस की चोट की, दरअसल फील्डिंग के दौरान उनके पसलियों में चोट लगी थी। जिसके बाद डू प्लेसिस ने कहा था - मुझे लगता है फील्डिंग के दौरान मैंने अपनी पसलियों में चोट लगा ली थी और फिर बैटिंग के वक्त जैसे-जैसे इनिंग्स आगे बढ़ रही थी मेरी तकलीफ तेज होने लगी थी। मैं अपनी शर्ट नहीं निकालना चाहता था, लेकिन अंत में यह मजबूरी बस करना पड़ा। मैं सोचता हूं कि हमने बेहतरीन अंदाज में बैटिंग की। आखिरी पांच ओवर का टारगेट अच्छे से सेट था।

मैंने सोचा था कि दिनेश कार्तिक फिनिश कर लेंगे। लेकिन आखिरी 4 ओवर में हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और हम गेम में पीछे रह गए। टॉस के वक्त का जिक्र करते हुए डु प्लेसिस ने कहा, मैंने सोचा था 200 तक का स्कोर सही रहेगा। लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और स्कोर ज्यादा ही आगे बढ़ गया।

शिवम दुबे के आगे हम छोटी बाउंड्री में उलझ गए और वह लगातार छक्के पर छक्के लगाता रहा और वहीँ से मैच का टोन सेट हो गया। व्यक्तिगत तौर पर मैं बात करूं तो मुझे बल्लेबाजी में दिक्कत होने लगी थी। मेरी बाजू में ताकत नहीं फील हो रही थी। बीच के ओवर्स में मैं और तेजी से रन बनाकर मैक्सवेल का साथ देना चाह रहा था। लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स हर मैच में 11 नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, जाने कैसे
आरसीबी के कप्तान की बैटिंग की बात करें तो उन्होंने इस मैच में 33 गेंद में 62 रन बनाए और जब आरसीबी लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो ग्लेन मैक्सवेल और प्लेसिस के क्रीच पर रहने तक सब कुछ सही लग रहा था। लेकिन दोनों ही प्लेयर कुछ गेंदों के अंदर महेंद्र सिंह धोनी को कैच दे बैठे हैं। उसके बाद चेन्नई की गेंदबाजी हावी हो गई और सीएसके ने मैच को 8 रनों से जीत लिया।

यह भी पढ़ें : चेन्नई-बेंगलुरु के मैच में लगे इतने छक्के की बन गया रिकॉर्ड, जानें सभी दिलचस्प आंकड़े

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग