26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले दो मुक़ाबले खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ ने दिल्ली को हराया है। ऐसे में दिल्ली के पास आज हिसाब बराबर करने का मौका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Apr 2023, 7:08 PM IST

3_1.jpg

ipl 2023 Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का तीसरा मुक़ाबला लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।


आईपीएल 2022 से डेब्यू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीज़न शानदार लय में दिखी थी। टीम इस सीज़न का पहला मैच जीत अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। इससे पहले दो बार दिल्ली और लखनऊ की टीम एक दूसरे से भिड़ी हैं और दोनों ही बार लखनऊ ने दिल्ली को धूल चटाई है। लखनऊ को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की कमी खलेगी। मोहसिन ने पिछले सीजन में अपनी कातिलाना तेज गेंदबाजी से कहर मचाया था। इसके अलावा टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभाल रहे हैं। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया और लूंगी एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। डी कॉक के साथ ये दोनों खिलाड़ी भी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, आवेश खान, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिली रोसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद।