5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: कैमरन ग्रीन को मुंबई ने 17.50 करोड़ में खरीदा, इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने

कैमरन ग्रीन ने इस साल भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली थी। उन्हें आने वाले समय का स्टार प्लेयर माना जा रहा है। साथ ही मुंबई को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। पोलार्ड ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया था।

2 min read
Google source verification
green.png

ipl 2023 mini auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2023 का मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है। इस ऑक्शन में कंगारू खिलाड़ी कैमरन ग्रीन का जलवा देखें को मिला है। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कैमरन ग्रीन ने इस साल भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली थी। उन्हें आने वाले समय का स्टार प्लेयर माना जा रहा है। साथ ही मुंबई को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। पोलार्ड ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया था। करन को इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल थे। लखनऊ में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये थी। वहीं ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस थे। मॉरिस को राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था।

कैमरन ने अब टी20 क्रिकेट के महज 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 178 विकेट हासिल की है। इसके अलावा टेस्ट की 26 पारियों में 638 और वनडे की 13 पारियों में 384 विकेट उनके नाम दर्ज है। वहीं, बल्ले से बात की जाए तो टेस्ट के 16 मैच में उन्होंने 737 रन बनाए हैं। 13 वनडे और 8 टी20 मैच में उनके बल्ले से 290 और 139 रन निकले हैं। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें ऑक्शन में बड़ा खरीददार मिला है।

इसके अलावा इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बिडिंग शुरू की। इसके बाद आरसीबी ने नाम वापस खींच लिया। फिर राजस्थान और हैदराबाद के बीच लड़ाई हुई। बाद में राजस्थान ने नाम वापस खींच लिया। इस तरह हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस आईपीएल में अब तक सबसे महंगे हैं। ब्रुक ने पाकिस्तान सुपर लीग में 48 गेंदों पर शतक जड़ा था।