6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: इस सीजन ‘नो हिट मैन’ रहे हैं रोहित शर्मा, मुंबई के लिए बन चुके हैं भार

IPL 2023 Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में खराब फार्म से जूझ रहे हैं।रोहित अब तक आईपीएल में 10 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से महज 184 रन ही बने हैं।

2 min read
Google source verification
rohit_flop.jpg

इस सीजन 'नो हिट मैन' रहे हैं रोहित शर्मा, मुंबई के लिए बन चुके हैं भार

ipl 2023 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एकदम खामोश है। उनकी बल्लेबाजी औसत इस बात की गवाही दे रही है कि अब रोहित शर्मा 'हिट मैन' नहीं बल्कि 'नो हिट मैन' हो गए हैं। रोहित शर्मा इस सीजन अब तक 10 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उनके बल्ले से महज 184 रन बना है। यानि रोहित शर्मा इस सीजन सिर्फ 18.40 के औसत से रन बना रहे हैं। आईपीएल 2023 उनके लिए बेहद खराब गुजर रहा है और उनके आईपीएल करियर का यह सबसे खराब प्रदर्शन है।


पिछले चार मैच में बनाए हैं महज 5 रन

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल का 16वां सीजन काफी निराशाजनक रहा है। पिछले 4 मैचों में उनके बल्ले से महज 5 रन बने हैं। जिसमें से पिछली दो इनिंग में तो रोहित अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं और इससे पहले की दो इनिंग में से एक में उन्होंने 3 रन और दूसरे में 2 रन बनाया। यानि पिछली चार पारियों में उनके बल्ले से महज 5 रन ही बने हैं। रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा 16 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

नाम बदल कर नोहिट शर्मा कर लेना चाहिए

चेन्नई के खिलाफ जब रोहित शर्मा अनावश्यक शॉट खेलकर जीरो पर आउट हो गए तब पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत शर्मा ने रोहित शर्मा को 'नोहिट शर्मा' कह दिया। श्रीकांत ने रोहित शर्मा पर भड़कते हुए कहा कि अब रोहित को नाम बदलकर नोहिट कर देना चाहिए। इसके बाद श्रीकांत यहीं नहीं रुके और उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर मैं भारतीय टीम का अभी कप्तान होता तो उनको प्लेइंग इलेवन में भी नहीं रखता।

यह भी पढ़ें: साहा ने रहाणे-रैना को पछाड़ बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
आज RCB से भिड़ेगी MI

रोहित शर्मा के ख़राब फॉर्म के बीच आज इंडियन प्रीमियर लीग का 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना होगा। मुंबई की कमान जहां टीम को पांच बार खिताब जिताने वाले लेकिन फ़िलहाल आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा के हाथ में होगी तो आरसीबी की अगुवाई एक बार फिर फाफ डु प्‍लेसिस संभालते नजर आएंगे। प्‍लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि दोनों ही टीम के 10 मैच में से 5 जीत के साथ 10 अंक हैं।

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, ब्रावो को पछाड़ बने आईपीएल के नंबर-1 गेंदबाज