2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुत जल्द भारत के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी, कप्तान रोहित ने MI के इस धुरंधर के लिए की भविष्यवाणी

खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में वापसी कर ली है। पिछले तीन मुकाबले में जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस में शानदार कमबैक किया है। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टीम के एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और बताया कि बहुत ही जल्द आप इन्हें भारतीय टीम में खेलते हुए देख पाएंगे।

2 min read
Google source verification
rohit_tilak.jpg

बहुत जल्द भारत के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल कोई ना कोई युवा अपनी ऐसी छाप छोड़ देता है, जिससे उसके इंटरनेशनल टीम में शामिल होने का रास्ता खुल जाता है। युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या जैसे कई शानदार क्रिकेटर इसी लीग की देन है। अब एक नया खिलाड़ी जो अभी मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम की जान है, उसे लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भविष्यवाणी की है की, बहुत ही जल्द यह खिलाड़ी भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे। यानी इस खिलाड़ी ने पिछले 2 साल से जो परफॉर्मेंस दिखाया है, कई विकट परिस्थिति में आकर टीम को ना सिर्फ उबारा है, बल्कि जिताया भी है।

अब उस खिलाड़ी की तपस्या पूर्ण होती दिख रही है, क्योंकि भारतीय मध्यक्रम बहुत दिनों से एक स्टेबल बल्लेबाज की खोज में है। कभी केएल राहुल, कभी श्रेयस अय्यर, कभी ऋषभ पंत, इन सभी को मौका तो मिलता रहा है, लेकिन उस दर्जे का परफॉर्मेंस इन खिलाड़ियों ने नहीं दिया जिसका इनसे भरोसा जताया गया था। साफ-साफ कहे तो युवराज सिंह और सुरेश रैना के बाद भारतीय मध्यक्रम डगमगाया हुआ है और तभी से मध्यक्रम में एक अच्छे बल्लेबाज की तलाश जारी है।


तिलक वर्मा के मुरीद हुए कैप्टन

तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर की जान कहा जाए तो कहीं से गलत नहीं लगेगा। पिछले मैच में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली। जिसके बाद कप्तान रोहित उनसे काफी प्रभावित नजर आए और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऐसा हिंट दिया की तिलक आने वाले दिनों में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। इस सीजन तिलक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 5 मैचों में उनके बल्ले से 214 रन बने हैं, और इस दौरान उनका औसत लगभग 54 और स्ट्राइक रेट लगभग 159 का रहा है।

वहीं पिछले आईपीएल में भी उन्होंने लगभग 36 की औसत से 397 रन बनाए थे। ऐसे में रोहित भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। रोहित बोले-'हमने तिलक वर्मा को पिछले सीजन में देखा था। हम सभी को पता है कि उनमें क्या काबिलियत है और वह क्या कर सकते हैं। मुझे उनकी अप्प्रोच पसंद है। वह गेंदबाज को नहीं खेलते, बल्कि गेंद की मेरिट को खेलते हैं। हम जल्द उन्हें कुछ अन्य टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे।'

वही अपना पहला आईपीएल विकेट लेने वाले अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा बोले- अर्जुन 3 साल से इस टीम का हिस्सा है। प्रैक्टिस सेशन में भाग लेते हैं ।उनको पता है कि वह क्या करना चाहते हैं, वो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। उनकी ताकत नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवर में यार्कर डालने की है। उनके साथ खेलना काफी मजेदार लग रहा है।

रोहित के तिलक पर किए गए इस बयान को तोला जाए तो यह पता लगता है कि जल्द ही उन्हें इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिलेगा। वहां भी अगर तिलक अपनी आक्रामकता और सूझबूझ से बल्लेबाजी करेंगे तो लंबे समय तक भारतीय मध्यक्रम में सेवा देने का उन्हें अवसर मिल सकता है।

Story Loader