5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: इतिहास रचने से महज एक कदम दूर युजवेंद्र चहल, आज बन जाएंगे आईपीएल के बादशाह

IPL 2023 Yuzvendra Chahal : राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है। इस सीजन चहल पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं। अब तक उन्होंने 11 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं।

2 min read
Google source verification
yuji_chahal.jpg

ipl 2023 Yuzvendra Chahal : 11 मई को ईडन गार्डन में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स होने वाला है। यह मैच राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए यादगार बन सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक सर्वाधिक विकेट हासिल करने के मामले में चहल संयुक्त रूप से ड्वेन ब्रावो के साथ पहले स्थान पर हैं। चहल के नाम अभी 141 मैचों में 21.60 के औसत से 183 विकेट दर्ज है। जबकि ड्वेन ब्रावो के नाम भी 161 मैचों में 183 विकेट है। अगर इस मैच में चहल एक भी विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।


आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के नाम देखें तो चहल के अलावा दूसरे नंबर पर पीयूष चावला का नाम है। जो अभी मुंबई इंडियंस के तरफ से खेल रहे हैं। पिछले तो सीजन आईपीएल में भाग नहीं लेने वाले की उस इस बार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे स्थान पर इस सूची में अमित मिश्रा हैं, जो अभी लखनऊ के तरफ से इस आईपीएल में भाग ले रहे हैं। इसके बाद नाम आता है रविचंद्रन अश्विन का जो युजवेंद्र चहल के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम के अहम हिस्सा हैं।

कप्तान संजू के लिए भी यह मुकाबला बन सकता है खास

यह मैच चहल के अलावे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के लिए भी यादगार बन सकता है। संजू सैमसन इस मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का 150वां मुकाबला खेलेंगे। दूसरी तरफ सैमसन अगर इस मुकाबले में 75 रन बना लेते हैं तो वह अपने 6000 T20 पूरा कर लेंगे।

कप्तान संजू आईपीएल के 149 मैचों में 145 पर बैटिंग करते हुए लगभग 30 की औसत से 3834 रन बना चुके हैं। बाकि रन उन्होंने में इंटरनेशनल मैच में बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 20 अर्धशतक निकला है। संजू अब तक अपने आईपीएल करियर में 301 चौके और 177 सिक्स लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: KKR के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गए शाहरुख खान, कप्तान ने किया बड़ा खुलासा
टॉप-4 में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना आवश्यक

राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन अभी तक प्रदर्शन देखा जाए तो वह शुरुआती हाफ में काफी शानदार देखने को मिला था। पिछले 3 मुकाबलों में राजस्थान को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा। अब पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बाकी बचे सभी मैचों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: क्या जयपुर में नहीं होगा IPL का मैच, इस वजह से BCCI है बेहद नाराज, जानें पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग